Get App

Indigo Flight News: इंडिगो संकट के बीच एक्शन मोड में DGCA और उड्डयन मंत्रालय, देश भर के एयरपोर्ट्स पर सीनियर अधिकारी ग्राउन्ड लेवल का करेंगे दौरा

Indigo Flight News: सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने स्पष्ट किया था कि यात्रियों को हो रही समस्याएं एयरलाइन के आंतरिक क्रू रोस्टर और परिचालन नियोजन से जुड़ी हुई थीं, न कि एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस और शेड्यूलिंग सिस्टम (AMSS) से

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 09, 2025 पर 10:53 AM
Indigo Flight News: इंडिगो संकट के बीच एक्शन मोड में DGCA और उड्डयन मंत्रालय, देश भर के एयरपोर्ट्स पर सीनियर अधिकारी ग्राउन्ड लेवल का करेंगे दौरा
यात्रियों की असुविधा को गंभीरता से लेते हुए, सरकार ने जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेने का निर्णय लिया है

Indigo Crisis: इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट ऑपरेशन में आई समस्या के कारण हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर उड़ाने प्रभवित हुई। इस मामले पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) 3 दिसंबर से ही लगातार नजर बनाए हुए है। केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किनरापु के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, स्थिति का व्यापक मूल्यांकन करने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने स्पष्ट किया था कि यात्रियों को हो रही समस्याएं एयरलाइन के आंतरिक क्रू रोस्टर और परिचालन नियोजन से जुड़ी हुई थीं, न कि एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस और शेड्यूलिंग सिस्टम (AMSS) से।

उन्होंने FDTL (पायलट और चालक दल के काम के घंटे) दिशानिर्देशों पर सभी हितधारकों के साथ गहन परामर्श की पुष्टि की और जोर दिया कि सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े CAR (नागरिक उड्डयन आवश्यकताएं) नियम मौजूद हैं।

देश भर के एयरपोर्ट्स का दौरा करेंगे अधिकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें