Model Harsha Sani Arrested: मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान फेमस मॉडल हर्षा सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब उनके ट्रॉली बैग को खोलकर चेक किया गया तो कस्टम विभाग अधिकारियों के नजारा देखकर होश उड़ गए। नामी चेहरों का ऐसे तस्करी के मामलों में नाम सामने आना सिक्योरिटी एजेंसियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने कार्रवाई करते हुए इस पूरी साजिश का भांडाफोड़ा है।
गिरफ्तार की गई 28 साल की हर्षा सनी मॉडल है। हर्षा ने साल 2025 में आयोजित हुई फेमस मिसेज केरल ब्यूटी प्रतियोगिता का हिस्सा लिया था। केरल का वह जाना माना चेहरा हैं। हाल में वह एयर इंडिया की फ्लाइट TG-351 से बैंकॉक से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी थीं, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया।
हर्षा जैसे ही फ्लाइट से उतरीं तो वहां तैनात अधिकारियों को उनके हाव-भाव और गतिविधियों पर शक हो गया था। इसके बाद कस्टम विभाग की टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान जब हर्षा के सामान की तलाशी भी ली गई थी। जैसे ही अधिकारियों ने उनके ट्रॉली बैग को खोला उसमें से लगभग 12 वैक्यूम-सील्ड पैकेट बरामद किए।
हर्षा सनी के पास से मिले इन सील बंद पैकेटों को जब सुरक्षा जांच टीम ने एक-एक करके खोला तो पैकेटों के अंदर हरे रंग का सूखा पदार्थ बरामद हुआ। वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत ड्रग्स की पहचान करने वाली एनडीपीएस टेस्ट किट मंगवाई और चेकिंग की। जब इस पदार्थ का रासायनिक परीक्षण हुआ तो पुष्टि हो गई कि यह कोई साधारण गांजा नहीं, बल्कि बेहद हाई क्वालिटी का प्रीमियम हाइड्रोपोनिक वीड है। जानकारी के लिए बता दें कि बरामद किए गए इस बैन नशीले पदार्थ का कुल वजन और बाजार में इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 12 करोड़ आंकी गई है।
कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल
मॉडल हर्षा सनी के पास से इतनी बड़ी मात्रा में मुंबई एयरपोर्ट से नशीले पदार्थ के मिलने के बाद कस्टम विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी मॉडल को नशीले पदार्थ अधिनियम यानी एनडीपीएस एक्ट के तहत अरेस्ट कर लिया गया है। इसके बाद कस्टम विभाग ने उन्हें किला कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता और सबूतों को देखते हुए उन्हें सीधे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है कि इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के तार और कहां-कहां और किस-किस से जुड़े हो सकते है।