ANI के मुताबिक, क्योडो न्यूज ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से बताया कि जापानी सरकार इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान भारत के लिए 10 ट्रिलियन येन (68 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के निवेश टारगेट की घोषणा करने की तैयारी कर रही है। यह 2022 में घोषित 5 ट्रिलियन येन के पांच-वर्षीय लक्ष्य से आई एक तेज छलांग है। दोनों देश तेजी से आक्रामक होते चीन के जवाब में "स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत" को बढ़ावा देने के लिए आपसी आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर फोकस कर रहे हैं।
