Get App

Monsoon 2026 advancement map: यूपी में मानसून के आने की तारीख वाला मैप सामने यहां, यहां से होगी एंट्री

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2026 पर 9:54 PM
Monsoon 2026 advancement map: यूपी में मानसून के आने की तारीख वाला मैप सामने यहां, यहां से होगी एंट्री
भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर चुभती-जलती गर्मी (Heatwave Alert) का अहसास लोगों को होने लगा है। शनिवार को गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए है। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी के कारण तापमान कई जगहों पर 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते अगले सप्ताह फिर से लू और कहीं-कहीं भीषण लू चल सकती है। वहीं भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने मानसून को लेकर बड़ी बात कही है।

भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल कोई मजबूत मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसी वजह से अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। तेज धूप और जमीन से निकलने वाली गर्मी के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। 19 से 22 मई के बीच प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में लू का असर बढ़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में भीषण लू भी चल सकती है। इसे देखते हुए दक्षिणी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद जताई गई है।

जल्द आएगा मानसून

सब समाचार

+ और भी पढ़ें