Monsoon 2026 Rain Alert: भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए ये खबर राहत पहुंचाने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक इस साल साउथवेस्ट मानसून अपने सामान्य समय से 6 दिन पहले ही केरल के तट से टकराने वाला है। मानसून 26 मई को ही केरल में दस्तक दे सकता है जबकि इसकी सामान्य तारीख 1 जून होती है। मौसम विभाग ने मानसून के जल्दी आने की घोषणा के साथ ही देश के कई इलाकों में धुआंधार बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है।
IMD के मुताबिक, इस समय मानसून को आगे बढ़ाने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं। अगले दो से तीन दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिमी मानसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों अंडमान द्वीप समूह और पूरे अंडमान सागर में आगे बढ़ने के लिए मौसम का सिस्टम पूरी तरह तैयार है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा लगातार अपने तय रूट पर आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि मानसून की इस अर्ली एंट्री के बीच आज देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गर्मी का क्या हाल रहने वाला है।
इन इलाकों में आज होगी धुआंधार बारिश
आईएमडी ने आदेश के कई हिस्सों, विशेषकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आज असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में आज अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज धुआंधार बारिश देखने को मिलेगी।
मानसून की दस्तक से ठीक पहले केरल एवं माहे, कोस्टल कर्नाटक, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, तमिल नाडु, पुडुचेरी, कराइकल और लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल और लक्षद्वीप में 28 मई तक बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ व्यापक बारिश जारी रहेगी।
बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आज झारखंड और ओडिशा में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले बवंडर यानी अंधड़ का भी अलर्ट है।
उत्तर भारत में जारी रहेगा लू का कहर, 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
एक तरफ जहां देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में मानसून की आहट से बारिश शुरू हो गई है, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मैक्सिमम टेंप्रेचर में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की आशंका है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण से अति भीषण लू चलने का कड़ा अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, राजधानी चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में आज कई जगहों पर तीव्र लू का प्रकोप लगातार बना रहेगा। लोगों को दोपहर के समय घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।
आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की अन्य चेतावनियां
मौसम विभाग ने देश के अन्य रीजन्स के लिए भी इस हफ्ते का कूटनीतिक वेदर फोरकास्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आंशिक बारिश और आंधी का अनुमान है। उत्तराखंड में भी 29-30 मई को बिजली कड़कने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हिमाचल प्रदेश में 29 मई को ओलावृष्टि की भी आशंका है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 मई के बीच आंधी-बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 और 29 मई को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का अनुमान लगाया गया है। मध्य महाराष्ट्र और मारथवाड़ा में 25 से 28 मई के बीच और कोंकण एवं गोवा में 27 और 28 मई को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।