भीषण और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से जूझ रहे भारत के लिए राहत की सबसे बड़ी और पहली खबर सामने आ गई है। जहां एक तरफ देश का उत्तर, मध्य और पूर्वी हिस्सा प्रचंड लू की आग में तप रहा है, वहीं दूसरी तरफ मौसम के मिजाज में एक बड़ा और सुखद बदलाव आना शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में मानसून के विशाल और घने बादलों का सिस्टम तेजी से भारत की मुख्य भूमि की ओर बढ़ रहा है। इस बीच, मायानगरी मुंबई के कई इलाकों में मानसून-पूर्व बारिश की पहली फुहारों ने दस्तक दे दी है, जिससे पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है।
