Monsoon Tracker: देश में मानसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ने का असर अब दिखने लगा है। जून की शुरुआत में जहां बारिश ने अच्छी शुरुआत के संकेत दिए थे, वहीं अब इसका असर कमजोर पड़ता दिख रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का धीमी गति से आगे बढ़ना माना जा रहा है। दरअसल, देश के पूर्वी हिस्सों में पहुंचने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की रफ्तार मंद पड़ गई है। संकेत साफ हैं कि उत्तर प्रदेश में अब मॉनसून के पहुंचने में देरी होगी। मॉनसून के उत्तर प्रदेश पहुंचने की सामान्य तारीख 18 जून और लखनऊ के लिए 23 जून है। लेकिन, इस साल अब मॉनसून 5 से 10 दिनों की देरी से पहुंचने के आसार बन रहे हैं।
