आज का मौसम 18 मई: 21 से अधिक राज्यों में आएगा 40-50kmph स्पीड का आंधी तूफान, IMD ने इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट दिया

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, देशभर के मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सूरज आग उगल रहा है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अपडेटेड May 18, 2026 पर 8:57 AM
Story continues below Advertisement
21 से अधिक राज्यों में आएगा 40-50kmph स्पीड का आंधी तूफान, IMD ने इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट दिया

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने देश भर के लिए 18 मई का लेटेस्ट वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। इस वेदर बुलेटिन के मुताबिक देशभर के मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सूरज आग उगल रहा है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के 21 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान (Thunderstorm) और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD की आज सुबह की रिपोर्ट के मुताबिक, कई राज्यों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बवंडर चलने की आशंका है।

राहत की बात यह है कि मानसून अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और केरल में इसके 26 मई तक दस्तक देने की संभावना है।

IMD के मॉर्निंग बुलेटिन के मुताबिक दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मूसलाधार बारिश और थंडरस्क्वॉल (Thundersquall) का अलर्ट है।


इन जगहों पर आएगा आंधी-तूफान और बवंडर (60kmph की रफ्तार)

आज कई राज्यों में तेज हवाएं और बिजली कड़कने के साथ आंधी आने की संभावना है:

भीषण बवंडर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक कर्नाटक में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कर्नाटक में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना है।

तेज आंधी (40-50 kmph): असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल (गंगा तटीय), झारखंड, केरल, माहे, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और विदर्भ।

सामान्य आंधी (30-40 kmph): आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, आज इन इलाकों में मूसलाधार बारिश जनजीवन को प्रभावित कर सकती है:

दक्षिण भारत: केरल, माहे, तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप।

पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।

द्वीप समूह: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।

उत्तर भारत में भीषण लू का कहर

एक तरफ बारिश है तो दूसरी तरफ उत्तर और मध्य भारत के राज्य तप रहे हैं:

उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी में अति उष्ण लहर का अलर्ट है। पूर्वी यूपी में भी लू का प्रकोप रहेगा।

अन्य राज्य: हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और मराठवाड़ा में भी लू की स्थिति बनी रहेगी।

पश्चिमी राजस्थान: यहां आज वार्म नाइट (गर्म रात) का अलर्ट है, यानी रात में भी चैन नहीं मिलेगा।

कहां तक बढ़ आया मानसून? Monsoon Update 2026

मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) फिलहाल 5°N/75°E से 15.5°N/98°E के बीच बनी हुई है। अगले 2-3 दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। केरल में मानसून के 26 मई (± 4 दिन) तक पहुंचने की उम्मीद है।

मछुआरों और समुद्री इलाकों के लिए चेतावनी

अरब सागर: केरल, कर्नाटक तट और लक्षद्वीप के पास 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

बंगाल की खाड़ी: मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और अंडमान सागर में समुद्र अशांत रहेगा। मछुआरों को 22 मई तक इन इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।

तापमान का पूर्वानुमान

अगले 3 दिनों (21 मई तक) के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में 3-5°C की और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, महाराष्ट्र और गुजरात में 20 मई से तापमान में 2-3°C की गिरावट आने की संभावना है, जिससे वहां कुछ राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली में हीटवेव का डबल अटैक! आज 44°C तक पहुंचेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।