Get App

27 महीने से कोमा में है बेटा, 4 करोड़ का बिल जमा करने के लिए बेच दिया सब कुछ; मुंबई के मां-बाप की रूह कंपा देने वाली कहानी

Anand Dixit: जब परिवार कोकिलाबेन और लोटस जैसे अस्पतालों में अपने बेटे की जिंदगी की भीख मांग रहा था, तब मुंबई में उन पर एक और पहाड़ टूटा। जिस वक्त बेटा आईसीयू में था, उसी वक्त बीएमसी ने उनके मुंबई स्थित एकमात्र घर को अवैध निर्माण के चलते ध्वस्त कर दिया

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 4:07 PM
27 महीने से कोमा में है बेटा, 4 करोड़ का बिल जमा करने के लिए बेच दिया सब कुछ; मुंबई के मां-बाप की रूह कंपा देने वाली कहानी
एक खतरनाक एक्सीडेंट के बाद से आनंद कोमा जैसी स्थिति में चले गए और आज भी उनकी स्थिति वैसी ही है

Anand Dixit Case: मुंबई का एक परिवार पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से अपने 35 साल के बेटे, आनंद दीक्षित को मौत के मुंह से खींचकर लाने की कोशिश कर रहा है। यह कहानी केवल एक मरीज की नहीं, बल्कि उस सिस्टम की भी है जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को सड़क पर ला खड़ा किया है। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या हुआ था आनंद दीक्षित को और क्या है उनकी स्थिति।

एक सपना जो बन गया काल

29 दिसंबर 2023 की रात गोरखपुर में हुए एक हादसे ने आनंद की जिंदगी को तहस-नहस कर के रख दिया। दरअसल आनंद ने उसी दिन अपनी पसंद का एक नया स्कूटर खरीदा था। वह अपनी खुशियां मनाने निकले था, लेकिन वही स्कूटर उसकी बर्बादी का कारण बन गया। एक खतरनाक एक्सीडेंट के बाद से आनंद 'परसिस्टेंट वेजिटेटिव स्टेट' यानी कोमा जैसी स्थिति में चले गए और आज भी उनकी स्थिति वैसी ही है। वह न बोल सकते है, न हिल सकते है। वह मशीनों के जरिए सांस ले रहे है और ट्यूब के जरिए उन्हें खाना दिया जा रहा है।

पिछले 18 महीनों से आनंद के केयरटेकर अर्जुन प्रजापति एक पलक झपकने या हाथ की एक हरकत का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक आनंद की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें