Get App

अब सिर्फ 5 घंटे में होगा मुंबई से कोंकण का सफर, 1 सितंबर से शुरू हो रही है Ro-Ro फेरी सेवा, जानें किराया

Mumbai To Konkan: सड़क मार्ग से लगने वाले 10-12 घंटों की तुलना में अब सिर्फ 5 घंटे में सफर किया जा सकेगा। यह फेरी सर्विस एक बार में 50 चार-पहिया, 30 दोपहिया और मिनी-बस ले जाने में सक्षम है। यह मुंबई के भाऊचा धक्का को जयगढ़ और विजयदुर्ग के जेटी से जोड़ेगी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 27, 2025 पर 10:47 AM
अब सिर्फ 5 घंटे में होगा मुंबई से कोंकण का सफर, 1 सितंबर से शुरू हो रही है Ro-Ro फेरी सेवा, जानें किराया
यह सर्विस लोगों को अपने वाहन साथ ले जाने की भी सुविधा देती है, जिससे आगे की यात्रा आसान हो जाएगी( फोटो-AI)

Ro-Ro Ferry: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और कोंकण के बीच एक नई रो-रो (Roll-On, Roll-Off) फेरी सेवा शुरू करने जा रही है। 1 सितंबर से शुरू होने वाली यह सेवा यात्रा के समय को काफी कम कर देगी, जिससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा। गणेशोत्सव और होली जैसे त्योहारों के दौरान मुंबई-गोवा हाईवे पर घंटों ट्रैफिक में फंसने से बचने के लिए लोगों के लिए यह एक बहुत ही बढ़िया ऑप्शन होगा। आइए आपको बताते हैं इस रो-रो फेरी की पूरी डिटेल।

कितना लगेगा टाइम और किराया?

यह एम2एम (M2M) जहाज जयगढ़ (रत्नागिरी) तक की यात्रा को सिर्फ 3 घंटे और विजयदुर्ग (सिंधुदुर्ग) तक की यात्रा को 5 घंटे में पूरा कर देगा। यह सड़क मार्ग से लगने वाले 10-12 घंटों की तुलना में एक बड़ा अंतर है। इस फेरी का टिकट अलग-अलग बजट के लिए उपलब्ध है। यात्रियों के लिए किराया ₹2,500 (इकोनॉमी क्लास) से शुरू होकर ₹9,000 (फर्स्ट क्लास) तक है। कारों का किराया ₹6,000, दोपहिया वाहनों का ₹1,000 और साइकिल का ₹600 होगा। यह सर्विस लोगों को अपने वाहन साथ ले जाने की भी सुविधा देती है, जिससे आगे की यात्रा आसान हो जाएगी।

यह फेरी सर्विस एक बार में 50 चार-पहिया, 30 दोपहिया और मिनी-बस ले जाने में सक्षम है। यह मुंबई के भाऊचा धक्का को जयगढ़ और विजयदुर्ग के जेटी से जोड़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें