Credit Cards

Mumbai Weather: मुंबई में आज कैसा होगा मौसम, IMD ने जारी किया ये अपडेट

Mumbai Weather: मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में 6 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज भी हो सकती है। बारिश होने से लोगों को उमसभर्ती गर्म से राहत मिल सकती है। इस दौरान मुंबई के आस पास के इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अपडेटेड Aug 06, 2025 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
इस दौरान मुंबई के आस पास के इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Mumbai Weather: देशभर में मानसून ने दस्तक दे दिया है। राजधानी दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में इस समय लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश के वजह से देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों में लगातार तेज बारिश हो रही है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में भी मुंबई में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बुधवार को मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मुंबई के आस पास के इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मुंबई में हो सकती है हल्की बारिश


IMD के मुताबिक, मुंबई और आसपास के इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज भी हो सकती है। इस दौरान मुंबई का तापमान लगभग अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश होने से लोगों को उमसभर्ती गर्म से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अगस्त से 9 अगस्त तक महाराष्ट्र में गरज के साथ बारिश बढ़ सकती है।

महाराष्ट्र के इन जगहों पर होगी बारिश

IMD के मुताबिक, 5 अगस्त से 9 अगस्त तक महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण के कई इलाकों में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कोंकण क्षेत्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना ज्यादा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अगस्त में मुंबई और महाराष्ट्र में बारिश सामान्य से कम या सामान्य रह सकती है, जबकि सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

School Closed: बुधवार को बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।