PM मोदी को नामीबिया ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, देखिए उनको मिले 27 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की पूरी लिस्ट

PM Modi: यह उनकी वर्तमान विदेश यात्रा के दौरान मिला चौथा पुरस्कार और 24 घंटे के भीतर मिला दूसरा पुरस्कार है।द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने इस पुरस्कार को 1.4 अरब भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बताया

अपडेटेड Jul 09, 2025 पर 9:20 PM
Story continues below Advertisement
मई 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से यह पीएम मोदी का 27वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है

PM Modi Awards: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल अफ्रीका के देशों की यात्रा पर हैं। नामीबिया की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'द ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विट्सचिया मिराबिलिस' से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नडैत्वा द्वारा विंडहोक में एक औपचारिक समारोह में प्रदान किया गया। बता दें कि नामीबिया पीएम मोदी की पांच देशों की राजनयिक यात्रा का अंतिम देश था। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने इस पुरस्कार को 1.4 अरब भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बताया।

मई 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से यह पीएम मोदी का 27वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। यह उनकी वर्तमान विदेश यात्रा के दौरान मिला चौथा पुरस्कार और 24 घंटे के भीतर मिला दूसरा पुरस्कार है। आइए आपको बताते हैं विभिन्न देशों द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को दिए गए अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों की पूरी लिस्ट:

2025


नामीबिया- द ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विट्सचिया मिराबिलिस

ब्राजील- ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस

त्रिनिदाद और टोबैगो- द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो

घाना- ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना

साइप्रस - ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III

श्रीलंका- श्रीलंका मित्रा विभूषणा (सर्वोच्च नागरिक सम्मान)

मॉरीशस- ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (जीसीएसके)

2024

कुवैत- ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर

गुयाना- ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस

बारबाडोस- ऑर्डर ऑफ फ्रीडम

नाइजीरिया- ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर

डोमिनिका- डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर

रूस- ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल

2023

ग्रीस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर

फ्रांस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर

मिस्र- ऑर्डर ऑफ द नाइल

पलाऊ- एबाकल अवार्ड

पापुआ न्यू गिनी- ऑर्डर ऑफ लोगोहु

फिजी- कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी

2021

भूटान- ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो

2020

संयुक्त राज्य अमेरिका- लीजन ऑफ मेरिट

2019

बहरीन- किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां

मालदीव- ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन

संयुक्त अरब अमीरात- ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड

2018

फिलिस्तीन- ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवार्ड

2016

अफगानिस्तान- स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान

सऊदी अरब- ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअज़ीज़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।