PM Modi Awards: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल अफ्रीका के देशों की यात्रा पर हैं। नामीबिया की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'द ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विट्सचिया मिराबिलिस' से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नडैत्वा द्वारा विंडहोक में एक औपचारिक समारोह में प्रदान किया गया। बता दें कि नामीबिया पीएम मोदी की पांच देशों की राजनयिक यात्रा का अंतिम देश था। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने इस पुरस्कार को 1.4 अरब भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बताया।
