Get App

RBI Bank Holiday News: इस सप्ताह तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

RBI Bank Holiday Alert: इस हफ्ते अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक लगातार तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) बंद रहेंगे। अगर आपको इस सप्ताह बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो परेशानी से बचने के लिए आपको छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देखनी चाहिए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 23, 2026 पर 1:45 PM
RBI Bank Holiday News: इस सप्ताह तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holiday Alert: मुहर्रम, चौथे शनिवार और रविवार के कारण प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

Bank Holiday Alert: जून 2026 का आखिरी सप्ताह बैंक ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप इस हफ्ते बैंक ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 26 जून से 28 जून के बीच लगातार तीन दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM और अन्य डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

26 से 28 जून के बीच बैंकिंग कार्यों के लिए ग्राहकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी> लेकिन शाखाओं से जुड़े कार्यों के लिए पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम के अवसर पर अवकाश रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें