Global Navitaire Outage: आज सुबह दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े हवाई अड्डों पर IndiGo और Akasa Air समेत कई एयरलाइनों का कामकाज अचानक ठप हो गया। इसका मुख्य कारण Navitaire जो कि एक वैश्विक पैसेंजर सर्विस सिस्टम है उसमें आई तकनीकी खराबी थी। हालांकि, यह समस्या केवल 30 से 45 मिनट तक रही, लेकिन सुबह की व्यस्तता के कारण चेक-इन काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं और भारी भीड़ जमा हो गई।
