Get App

Tatkal Ticket Booking: ट्रेन की तत्काल टिकट बुक करने से पहले जान लें RailOne ऐप के ये सीक्रेट टिप्स

RailOne: अगर आपको भी तत्काल टिकट बुक करने में परेशानी होती है, तो RailOne ऐप की कुछ आसान सेटिंग्स आपकी मदद कर सकती हैं। बायोमेट्रिक लॉगिन, R-Wallet और पहले से सेव की गई यात्री जानकारी का इस्तेमाल कर टिकट बुकिंग की प्रक्रिया तेज की जा सकती है और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 12:09 AM
Tatkal Ticket Booking: ट्रेन की तत्काल टिकट बुक करने से पहले जान लें RailOne ऐप के ये सीक्रेट टिप्स
तत्काल टिकट बुकिंग के समय समय बचाने के लिए बायोमेट्रिक या फिंगरप्रिंट लॉगिन पहले से चालू कर लें

अगर आपको भी तत्काल टिकट बुक करते समय परेशानी होती है तो ये खबर आपके काम की है। अक्सर तत्काल टिकट बुक करते समय लंबी भीड़ और वेबसाइट की धीमी स्पीड की वजह से टिकट बुक नहीं हो पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो RailOne ऐप की कुछ आसान सेटिंग्स पहले से तैयार रख कर आप आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें बायोमेट्रिक लॉगिन, R-Wallet से भुगतान और जरूरी जानकारी पहले से सेव रखने जैसे फीचर्स की मदद से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इससे सुबह 10 बजे तत्काल टिकट खुलते ही कम समय में टिकट बुक होने की संभावना बढ़ जाएगी।

नाम पहले से सेव कर लें

तत्काल टिकट बुक करने से पहले अपनी IRCTC मास्टर लिस्ट तैयार रखना फायदेमंद होता है। इसमें सभी यात्रियों का नाम, उम्र और पहचान पत्र की जानकारी पहले से सेव कर दें। इसके बाद RailOne ऐप में टिकट बुक करते समय ये जानकारी एक क्लिक में इंपोर्ट हो जाती है, जिससे बार-बार डिटेल्स टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती और आपका समय बचता है। इसके साथ ही स्टेशन का शॉर्ट कोड (जैसे NDLS, HWH या BSB) पहले से तैयार रखें। इससे ट्रेन जल्दी सर्च होगी और आपका समय बचेगा।

फिंगरप्रिंट लॉगिन करें चालू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें