LPG Price Today: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पिछले 75 दिन ईरान युद्ध के कारण चुनौतीपूर्ण रहे, फिर भी भारत ने बिना रुकावट पेट्रोल-डीजल और गैस सप्लाई सुनिश्चित की है। उन्होंने उन खबरों को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया है कि भारत ने रूस से LNG आयात करने से मना कर दिया, जबकि भारत ने कभी रूस से LNG आयात ही नहीं किया। पुरी ने यह भी बताया कि भारत ने 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं, और यह दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है।
पुरी ने जानकारी दी कि भारत ने अपनी LPG उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर अब 35–36 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन से 54 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन कर दिया है। उनके अनुसार देशभर में LPG की कोई कमी नहीं हुई है।
दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर का रेट ₹913 है। वहीं छोटे परिवार या अस्थायी उपयोग के लिए 5 किलोग्राम का सिलेंडर ₹339 में उपलब्ध है। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का आज का रेट ₹3,071.50 है।
आगरा में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर ₹924.50 का है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट ₹3125.5 है। वहीं, 5 किलो वाला LPG सिलेंडर ₹344 में मिल रहा है।
गोरखपुर में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर का दाम 975 रुपये है। वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट ₹3255.5 है। यूपी के सीएम योगी के शहर गोरखपुर में आज 5 किलो वाला सिलेंडर 360.5 रुपये का है। लखनऊ में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के रेट आज 950.50 और 19 किलो के कमर्शियल के ₹3194 हैं। 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर 352.5 रुपये का बिक रहा है।
कोलकाता में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 939 रुपये है, जबकि कमर्शियल गैस आज ₹3,202 में मिल रहा है। 5 किलो वाला सिलेंडर यहां 348 रुपये का है। वहीं, बेंगलुरु में 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 340 रुपये, 14.2 किलो वाला LPG सिलेंडर का रेट 915.50 रुपये और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3152 रुपये है।
जयपुर में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 916.5 रुपये का है और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3099 में बिक रहा है। जबकि, 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 341.5 रुपये का है।
आज अलग-अलग शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं: