LPG Price Today: दिल्ली में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर के ताजा भाव

LPG Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण दुनियाभर के ऊर्जा बाजारों में तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे माहौल में जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, वहीं भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत दी है।

अपडेटेड May 15, 2026 पर 8:39 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट जारी

LPG Price Today: पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी तनाव के कारण दुनियाभर के ऊर्जा बाजारों में तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे माहौल में जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, वहीं भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत दी है।

15 मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। यानी देशभर में रसोई गैस के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला आम जनता, खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है।

हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता के चलते सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है।


आज LPG के क्या हैं रेट

दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹ 912.5 रुपये है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का आज का रेट ₹3,024 है।

आगरा में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर ₹925.50 का है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट ₹3125.5 है। लखनऊ में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के रेट आज 950.50 और 19 किलो के कमर्शियल के ₹3194 हैं।

कोलकाता में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 939 रुपये है, जबकि कमर्शियल गैस आज ₹3,202 में मिल रहा है। वहीं, बेंगलुरु में 14.2 किलो वाला LPG सिलेंडर का रेट 915.50 रुपये और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3152 रुपये है।

शहर कमर्शियल एलपीजी कीमत घरेलू एलपीजी कीमत
वाराणसी ₹3254 ₹976.5
जालंधर ₹3170 ₹946
वडोदरा ₹3131 ₹919
ठाणे ₹3026 ₹912.5
धनबाद ₹3249 ₹970.5
आगरा ₹3125.5 ₹925.5
जोधपुर ₹3111 ₹920.5
मुंबई ₹3024 ₹912.5
गुवाहाटी ₹3293 ₹962
चंडीगढ़ ₹3092.5 ₹922.5
नासिक ₹3100 ₹916.5
कोट्टायम ₹3085 ₹920
जयपुर ₹3099 ₹916.5
चेन्नई ₹3237 ₹928.5
शिमला ₹3182.5 ₹958.5
श्रीनगर ₹3377 ₹1029
देहरादून ₹3124 ₹932
रायपुर ₹3294.5 ₹984
कोझिकोड ₹3117.5 ₹921.5
हावड़ा ₹3206.5 ₹940.5
मदुरै ₹3217 ₹954
हैदराबाद ₹3315 ₹965
ग्वालियर ₹3296 ₹996.5
कोयंबटूर ₹3183 ₹942
विशाखापत्तनम ₹3146.5 ₹921
लुधियाना ₹3154 ₹940
मेरठ ₹3073.5 ₹910.5
कानपुर ₹3024 ₹912.5
फरीदाबाद ₹3073.5 ₹914.5
रांची ₹3250.5 ₹970.5
कोलकाता ₹3202 ₹939
कांचीपुरम ₹3245 ₹931
पुणे ₹3084.5 ₹916
दिल्ली ₹3024 ₹912.5
दार्जिलिंग ₹3452 ₹966
नैनीताल ₹3139 ₹933
इंदौर ₹3179 ₹941
विजयवाड़ा ₹3251.5 ₹937.5
नोएडा ₹3071.5 ₹910.5
सूरत ₹3024.5 ₹918.5
जबलपुर ₹3290 ₹919.5
गाजियाबाद ₹3071.5 ₹910.5
अमृतसर ₹3178.5 ₹954
लखनऊ ₹3194 ₹950.5
औरंगाबाद ₹3129.5 ₹921.5
भोपाल ₹3074.5 ₹918.5
पटना ₹3346.5 ₹1002.5
गुरुग्राम ₹3088 ₹921.5
नई दिल्ली ₹3071.5 ₹913
पणजी ₹3149 ₹927
भुवनेश्वर ₹3238 ₹939
अहमदाबाद ₹3091 ₹920
कुल्लू ₹3122.5 ₹941.5
नागपुर ₹3248 ₹964.5
पिंपरी-चिंचवड़ ₹3024 ₹912.5
अंबाला ₹3138.5 ₹930.5
प्रयागराज (इलाहाबाद) ₹3224 ₹965.5
राजकोट ₹3061.5 ₹918
बेंगलुरु ₹3152 ₹915

सरकार और तेल कंपनियों ने मार्च के बाद घरेलू गैस की कीमतों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की है। इससे पहले 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद से आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कीमतों को स्थिर रखा गया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Hike: ₹3 लीटर महंगा हुआ फ्यूल, जानिए आपके शहर में क्या है आज का भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।