विपिन पर एक और महिला को पीटने का था आरोप, पुलिस में दर्ज हुई थी रिपोर्ट, निक्की ने पति को खुद किसी और औरत के साथ पकड़ा!

Nikki Murder Case: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल विपिन को दिल्ली में एक और महिला के साथ गाड़ी चलाते हुए देखा गया था, जब निक्की के परिवार वालों ने उसका विरोध किया था और उसे सड़क पर पीटा भी था। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले के सभी आरोपियों, जिनमें विपिन, उसके पिता, उसकी मां और उसका भाई शामिल हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है

अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 1:55 PM
Story continues below Advertisement
विपिन पर एक और महिला को पीटने का था आरोप, पुलिस में दर्ज हुई थी रिपोर्ट

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले के आरोपी विपिन भाटी पर 2024 में एक और महिला ने कथित तौर पर हमला करने का मामला दर्ज कराया था, अधिकारियों ने मंगलवार को मामले की जांच में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि विपिन ने किसी भी विवाद से बचने के लिए प्रीति नाम कि महिला पर कथित तौर पर हमला किया था, क्योंकि उसकी पत्नी निक्की ने उसे प्रीति के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। पीड़ित महिला ने जारचा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल विपिन को दिल्ली में एक और महिला के साथ गाड़ी चलाते हुए देखा गया था, जब निक्की के परिवार वालों ने उसका विरोध किया था और उसे सड़क पर पीटा भी था। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

निक्की की बहन कंचन, जिसकी उसी परिवार में शादी हुई, उसने भी पहले आरोप लगाया था कि विपिन कई महिलाओं के साथ संबंध रखता था और एक बार उसे दिल्ली के मोलरबंद में एक दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया था।


उन्होंने बताया कि निक्की ने विपिन के अवैध संबंधों को पकड़ लिया था, जिसके कारण एक हफ्ते से दंपत्ति के बीच तनाव चल रहा था।

21 अगस्त को विपिन ने कथित तौर पर 36 लाख रुपए की दहेज की मांग को लेकर निक्की को आग लगाकर मार डाला। यह घटना कंचन और निक्की के नाबालिग बेटे के सामने हुई।

मामले के सभी आरोपियों, जिनमें विपिन, उसके पिता, उसकी मां और उसका भाई शामिल हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिता ने क्या कहा?

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में पीड़ित महिला के पिता ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की मांग की और कहा कि तभी शोकाकुल परिवार को न्याय मिलेगा।

निक्की के पिता भिखारी सिंह पायला ने CNN-News18 को बताया, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाना चाहिए - तभी हमें न्याय मिलेगा।"

उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि महिला आयोग की टीम आज यहां आने वाली है। उन्होंने कहा कि वह उनके सामने अपनी मांग रखेंगे और न्याय की मांग करेंगे।

उन्होंने निक्की के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की खबरों और उनके पति विपिन भाटी के इंस्टाग्राम पर उनकी रील्स पर कथित आपत्ति के बारे में भी बात की और कहा, "हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव है, वो भी थी। यहां तक कि उनकी सास भी वहां पोस्ट करती थी।"

पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटियों की आजीविका में सहायता के लिए उन्हें ब्यूटी पार्लर खोलने में मदद की थी। हालांकि, उनके ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे।

उन्होंने कहा, "मैंने अपनी बेटियों को ब्यूटी सैलून खोलने में मदद की थी, लेकिन ससुराल वाले फिर भी खुश नहीं थे। फिर भी, मेरी बेटी चुपचाप सब कुछ सहती रही।"

Nikki Murder Case: 'ऐसे दरिंदे को फांसी मिलनी चाहिए' Nikki के पिता की मांग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।