टीपू सुल्तान को छत्रपति शिवाजी महाराज के समकक्ष बताने वाली कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल की टिप्पणी के विरोध में महाराष्ट्र में घमासान मचा हुआ है। पुणे में रविवार को विपक्षी दल के कार्यालय के पास भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पथराव किया। BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस घटना में पार्टी कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी और पत्रकार समेत कुल नौ लोग घायल हो गए।
