Nitin Nabin: नितिन नबीन का भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। वह पार्टी के शीर्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार हैं। BJP के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण ने सोमवार (19 जनवरी) को यह घोषणा की। एक बयान में उन्होंने कहा कि नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद बनाने के पक्ष में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए। इसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नवीन की उम्मीदवारी का प्रस्ताव रखने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।
