Nitin Nabin BJP President: केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में एक अहम संगठनात्मक बदलाव होने जा रहा है। इस महीने नितिन नबीन कार्यकारी से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो जाएंगे। सूत्रों ने मंगलवार (13 जनवरी) को बताया कि BJP के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट नितिन नबीन 20 जनवरी को जेपी नड्डा की जगह बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे। दिसंबर में BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए नबीन 19 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि 20 जनवरी को उनके बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है।
