'दिल्ली-मुंबई एयर रूट पर बंद है हवाई सेवा', PIB ने खोली इस फर्जी दावे की पोल

India-Pakistan War: विमानन मंत्रालय के अनुसार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और विमानन प्राधिकरणों ने नागरिक उड़ान संचालन के लिए उत्तरी और पश्चिमी भारत में 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा करते हुए एयरमैन को नोटिस(NOTAM) जारी किए हैं।

अपडेटेड May 10, 2025 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
सतर्कता बरतते हुए 32 हवाई अड्डों को बंद किया गया है

Delhi-Mumbai Air Route: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच सोशल मीडिया पर जमकर फर्जी खबरें वायरल हो रही है। कभी किसी पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि, भारत ने पाकिस्तान के पोर्ट को उड़ा दिया तो कभी ये कि पाकिस्तान ने भारत के कई फाइटर जेट को मार गिराया। ऐसे ही एक और खबर खूब वायरल है कि, दिल्ली-मुंबई एयरलाइन रूट पर परिचालन अस्थायी रूप से बंद हैं। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के फैक्ट-चेक यूनिट ने इस फर्जी दावे का पर्दाफाश किया है।

'दिल्ली-मुंबई रूट पर बंद है सेवाएं' फर्जी है ये दावा: PIB

एक्स पर एक पोस्ट में, PIB ने इस दावे को 'फर्जी' बताया है। आगे ये बताया गया है कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने परिचालन कारणों से दिल्ली और मुंबई उड़ान सूचना क्षेत्रों के भीतर हवाई यातायात सेवा (ATS) मार्गों के 25 खंडों को अस्थायी रूप से बंद करने की अवधि बढ़ा दी है। यानि की परिचालन में कोई भी बाधा नहीं है।

इसी में आगे बताया गया है कि फ्लाइट ऑपरेटरों और एयरलाइनों को मौजूदा हवाई यातायात सलाह के अनुसार वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया है। परिचालन में रुकावटों को कम करते हुए सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए अंतरिम बंदोबस्ती को उपयुक्त एयर ट्रैफिक कंट्रोल(ATC) सुविधाओं के साथ समन्वित किया जा रहा है।

सतर्कता बरतते हुए 32 हवाई अड्डों को किया गया है बंद

विमानन मंत्रालय के अनुसार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और विमानन प्राधिकरणों ने नागरिक उड़ान संचालन के लिए उत्तरी और पश्चिमी भारत में 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा करते हुए एयरमैन को नोटिस(NOTAM) जारी किए हैं। परिचालन आवश्यकताओं का हवाला देते हुए NOTAM 9 मई, 2025 से 15 मई, 2025 तक सक्रिय रखा जाएगा। प्रभावित हवाई अड्डों में अधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली शामिल हैं। (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।