Video: सास के अंतिम संस्कार में गए नोएडा के दीपक को नदी में खींच ले गया था मगरमच्छ! अब इस हाल में मिली बॉडी

यह दर्दनाक घटना गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर इलाके में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। मृतक युवक की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी 30 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपनी सास उर्मिला देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने ससुराल आया था

अपडेटेड May 22, 2026 पर 10:56 PM
Story continues below Advertisement
30 वर्षीय दीपक शर्मा का शव 24 घंटे बाद बरामद हो गया है।

गोंडा में अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्रेटर नोएडा से गोंडा आए 30 वर्षीय दीपक शर्मा का शव 24 घंटे बाद बरामद हो गया है। बीते बुधवार को सास की चिता सजाते समय एक युवक को मगरमच्छ खींच ले गया था। उसका शव 24 घंटे बाद सरयू नदी में उतराता मिला। वहीं पहले सास और अब दामाद की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। दीपक की पत्नी समेत परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सास के अंतिम संस्कार में गया था युवक

बता दें कि, यह दर्दनाक घटना गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर इलाके में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। मृतक युवक की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी 30 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपनी सास उर्मिला देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने ससुराल आया था। उर्मिला देवी का मंगलवार को कैंसर के कारण निधन हो गया था। दोपहर करीब 12 बजे नदी के किनारे सभी लोग पहुंचे। वहीं दीपक अपना हाथ नदी में धुल रहे थे, तभी मगरमच्छ नदी से बाहर आया।


हादसे के 24 घंटे बाद मिली लाश

जानकारी के अनुसार, सरयू नदी किनारे अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। दीपक ने चिता के लिए गड्ढा खोदा और इसके बाद हाथ धोने के लिए नदी किनारे चला गया। जैसे ही वह पानी में हाथ डालने के लिए झुका, तभी अचानक एक बड़ा मगरमच्छ पानी से बाहर आया और दीपक के सिर को अपने जबड़े में दबाकर तेजी से नदी के अंदर खींच ले गया। घटना देखकर मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों ने दीपक को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन मगरमच्छ बहुत तेजी से उसे नदी के भीतर ले गया, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक दीपक नोएडा में ही एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। दीपक और उनकी पत्नी रेखा की एक 4 साल की बेटी निक्की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।