गोंडा में अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्रेटर नोएडा से गोंडा आए 30 वर्षीय दीपक शर्मा का शव 24 घंटे बाद बरामद हो गया है। बीते बुधवार को सास की चिता सजाते समय एक युवक को मगरमच्छ खींच ले गया था। उसका शव 24 घंटे बाद सरयू नदी में उतराता मिला। वहीं पहले सास और अब दामाद की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। दीपक की पत्नी समेत परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
