Get App

Odisha: एक पादरी को बेरहमी से पीटा, नाली का पानी पीने के लिए किया मजबूर!

बंदना नाइक की शिकायत के मुताबिक, 15 से 20 लोगों की भीड़ हाथों में बांस के डंडे लेकर घर में घुस आई। भीड़ ने पादरी को जबरन बाहर घसीटा और उनके साथ मारपीट की। उन्हें शरीर के कई हिस्सों पर पीटा गया, लगातार थप्पड़ मारे गए और डंडों से हमला किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 9:00 PM
Odisha: एक पादरी को बेरहमी से पीटा, नाली का पानी पीने के लिए किया मजबूर!
Odisha: एक पादरी को बेरहमी से पीटा, नाली का पानी पीने के लिए किया मजबूर!

ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक ईसाई पादरी के साथ मारपीट और अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उन पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हमला किया। इन लोगों के कुछ दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े होने की बात कही जा रही है।

यह घटना 4 जनवरी को ढेंकानाल जिले के पारजंग गांव में हुई। पादरी बिपिन बिहारी नाइक अपने रिश्तेदार कृष्णा नाइक के घर पर प्रार्थना सभा कर रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी बंदना नाइक और कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे।

बंदना नाइक की शिकायत के मुताबिक, 15 से 20 लोगों की भीड़ हाथों में बांस के डंडे लेकर घर में घुस आई। भीड़ ने पादरी को जबरन बाहर घसीटा और उनके साथ मारपीट की। उन्हें शरीर के कई हिस्सों पर पीटा गया, लगातार थप्पड़ मारे गए और डंडों से हमला किया गया।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने पादरी के चेहरे पर सिंदूर लगा दिया और उनके गले में चप्पलों की माला पहनाई। इसके बाद उन्हें करीब दो घंटे तक गांव में घुमाया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें