Operation Sindoor: आतंकी ठिकानों पर नेस्तनाबूद करने के बाद आई PM मोदी का पहली प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबोधन में दुनिया के सामने भारत अंतरिक्ष क्षमताओं और सफलताओं को पेश किया। उधर राजधानी दिल्ली में इस ऑपरेशन के बाद से लगातार एक के एक बड़ी मीटिंग हो रही हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट को ऑपरेशन संदूर की जानकारी दी और पूरे वीडियो फुटेज दिखा कर इसकी एक-एक जानकारी कबैनिट को दी। साथ ही PM ने सेना की इस कार्रवाई की सराहना की

अपडेटेड May 07, 2025 पर 12:50 PM
Story continues below Advertisement
Operation Sindoor: आतंकी ठिकानों पर नेस्तोनाबूद करने के बाद आई PM मोदी का पहली प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के खिलाफ हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पहला संबोधन दिया। हालांकि, उन्होंने Space Exploration पर ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन। ये प्रधानमंत्री मोदी का मंगलवार का रिकॉर्डड बयान था। सभी को ये लग रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेश सिंदूर पर बोलेंगे, लेकिन उन्होंने इस संबोधन में दुनिया के सामने भारत अंतरिक्ष क्षमताओं और सफलताओं को पेश किया।

PM मोदी ने कहा, "अंतरिक्ष सिर्फ एक मंजिल नहीं है - यह जिज्ञासा, साहस और सामूहिक प्रगति की घोषणा है।" उन्होंने कहा 1963 में एक छोटे रॉकेट को लॉन्च करने से लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बनने तक, हमारी यात्रा उल्लेखनीय है। हमारे रॉकेट 1.4 अरब भारतीयों के सपनों को लेकर चलते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "हमारा पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन, गगनयान, हमारे देश की बढ़ती आकांक्षाओं को उजागर करता है। आने वाले हफ़्तों में, एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए इसरो-नासा के संयुक्त मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा करेगा।"


PM मोदी ने कहा कि 2035 तक, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन अनुसंधान और वैश्विक सहयोग में नए आयाम खोलेगा। 2040 तक, भारत का पदचिह्न चंद्रमा पर होगा। मंगल और शुक्र भी हमारे रडार पर हैं।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट को ऑपरेशन संदूर की जानकारी दी और पूरे वीडियो फुटेज दिखा कर इसकी एक-एक जानकारी कबैनिट को दी। साथ ही PM ने सेना की इस कार्रवाई की सराहना की।

इस बीच, News18 की रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह पाकिस्तान में भारतीय सशस्त्र बलों के संयुक्त सैन्य हमलों के बाद बढ़ते तनाव के बीच PM मोदी ने तीन देशों क्रोएशिया, नीदरलैंड और नॉर्वे की विदेश यात्राएं स्थगित कर दी हैं।

उधर राजधानी दिल्ली में इस ऑपरेशन के बाद से लगातार एक के एक बड़ी मीटिंग हो रही हैं। सबसे पहले सुबह में NSA अजित डोभाल ने प्रधानमंत्री आवास पहुंच कर पूरे ऑपरेशन पर PM मोदी को ब्रीफ किया। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक भी हुई।

Indian Army Operation Sindoor Live: मसूद अजहर के परिवार समेत 10 से अधिक बड़े आतंकी 'ऑपरेशन सिंदूर' में ढेर, मोहम्मद इकबाल भी मारा गया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।