Get App

Delhi airport flights cancelled: घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानें रद्द, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi airport flights cancelled: उत्तरी भारत में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की वजह से शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि 66 आने वाली और 63 जाने वाली उड़ानें रद्द हुईं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 1:52 PM
Delhi airport flights cancelled: घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानें रद्द, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानें रद्द

Delhi airport flights cancelled: उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की वजह से शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि 66 आने वाली और 63 जाने वाली उड़ानें रद्द हुईं। वहीं, IGI हवाई अड्डे की तरफ से आज यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें यात्रियों से कहा गया है कि अपने नए फ्लाइट अपडेट से संबंधित जानकारी के लिए एयरलाइनों से संपर्क करें।

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष टीमें तैनात की गईं: AAI

भारतीय विमानन प्राधिकरण (AAI) ने मौसम संबंधी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से कुछ चुनिंदा हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है, जिससे उड़ानों में देरी या बाधा आ सकती है।

X पर एक पोस्ट में, AAI ने लिखा, "उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी से चुनिंदा हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है, जिससे देरी या बदलाव की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ानों की ताजा जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में रहें, सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक संचार चैनलों पर ही भरोसा करें और यात्रा और हवाई अड्डे की औपचारिकताओं के लिए अतिरिक्त समय दें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें