Padma Awards 2025 : सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में सुजुकी मोटर के पूर्व प्रमुख स्वर्गीय ओसामु सुजुकी, मशहूर गायक स्वर्गीय पंकज उधास, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी और तमिल दैनिक ‘दिनामलार’ के प्रकाशक लक्ष्मीपति रामसुब्बैयार शामिल रहे।
