Pahalgam Attack: कलमा पढ़ने को कहा, पैंट उतारी और चेक की ID! पहलगाम में आतंकियों ने 27 लोगों को उतारा मौत के घाट

Pahalgam Terror Attack: इस हमले के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जहां बैसरन के खास वाले इलाके में जगह-जगह पर घायल और रोते बिलखते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में एक पीड़ित महिला रोते हुए बयां कर रही है, "हम भेलपूरी खा रहे थे, तभी साइड से दो लोग आए और उनमें से एक ने कहा कि ये मुस्लमान नहीं लगता है, इसे गोली मार दो और उन्होंने मेरी पति को गोली मार दी

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 10:20 PM
Story continues below Advertisement
Pahalgam Attack: कलमा पढ़वाया, पैंट उतारी और चेक की ID! पहलगांव में आतंकियों ने 27 लोगों ऐसा उतारा मौत के घाट

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो तांडव मचाया, उसमें 27 लागों की जान चली गई है। आतंकवादी पहलगाम पर्यटन क्षेत्र की बैसरन घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे और वहां मौजूद टूरिस्ट को उनका नाम पूछ कर गोली मार दी। सूत्रों ने बताया कि इस हमले में 2 विदेशी नागरिकों के मारे जाने की भी खबर है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। दोपहर करीब 3 बजे हुए इस हमले में आतंकवादियों ने महिलाओं और बुजुर्गों समेत कई लोगों को निशाना बनाया।

इस हमले के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जहां बैसरन के खास वाले इलाके में जगह-जगह पर घायल और रोते बिलखते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में एक पीड़ित महिला रोते हुए बयां कर रही है, "हम भेलपूरी खा रहे थे, तभी साइड से दो लोग आए और उनमें से एक ने कहा कि ये मुस्लमान नहीं लगता है, इसे गोली मार दो और उन्होंने मेरी पति को गोली मार दी।"

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुरक्षा बलों को बताया कि सेना की वर्दी पहने दो से तीन लोग घुस आए और पहलगाम के बैसरन मैदान में खच्चर पर सवार होकर मौज-मस्ती कर रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे।


'आंतकियों ने कलमा पढ़ने को कहा गया'

CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आतंकवादियों ने कथित तौर पर लोगों से ‘कलमा’ पढ़ने को कहा। ताकि वे गोली चलाने से पहले ये जान सकें कि कौन किस धर्म का है। कलमा, इस्लाम धर्म में, विश्वास की एक प्रतिज्ञा या घोषणा है, जो मुसलमान अपने विश्वास को अभिव्यक्त करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। सूत्रों ने ये भी बताया कि आतंकियों ने पर्यटकों की पैंट उतरवाई गई, उनके ID कार्ड भी चेक किए गए।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी की सौंपी गई है। तलाशी और घेराबंदी अभियान खत्म होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम पहलगाम पहुंचने की संभावना है।

Pahalgam Attack: 'आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा' पहलगाम हमले पर बोले PM मोदी, 20 लोग घायल, कई लोगों की मौत की आशंका!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।