Pahalgam Terror Attack: Air India का बड़ा फैसला, इस तारीख तक श्रीनगर की फ्लाइट का कैंसिलेशन चार्ज जीरो

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद एयर इंडिया (Air India) ने बड़ा फैसला किया है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी ने श्रीनगर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सभी कैंसिलेशन और रीशेड्यूल चार्जेज को हटा लिया है। वहीं आज 23 अप्रैल के लिए एयर इंडिया ने श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त फ्लाइट्स का भी ऐलान किया है

अपडेटेड Apr 23, 2025 पर 7:26 AM
Story continues below Advertisement
Pahalgam Terror Attack: ज आज 23 अप्रैल के लिए एयर इंडिया ने श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त फ्लाइट्स का ऐलान किया है।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद एयर इंडिया (Air India) ने बड़ा फैसला किया है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी ने श्रीनगर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सभी कैंसिलेशन और रीशेड्यूल चार्जेज को हटा लिया है और यह प्रावधान 30 अप्रैल 2025 तक की यात्रा के लिए बुक किए गए टिकट पर रहेगा। वहीं आज 23 अप्रैल के लिए एयर इंडिया ने श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त फ्लाइट्स का भी ऐलान किया है। टाटा की एयरलाइन कंपनी ने पूरी डिटेल्स X (पूर्व नाम Twitter) पर दी है।

Air India के दो बड़े फैसले

एयर इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए आज दो अतिरिक्त फ्लाइट चलेगी। टाइमिंग की बात करें तो श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट दोपहर 11:30 AM बजे की है तो श्रीनगर से मुंबई की फ्लाइट दोपहर 12 बजे की है। इनकी बुकिंग्स अब खुल चुकी हैं। वहीं बाकी फ्लाइट्स के शेड्यूल पहले की तरह बने रहेंगे। वहीं श्रीनगर से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर अप्रैल के आखिरी तक की बुकिंग पर कैंसिलेशन और रीशेड्यूल चार्जेज को हटा लिया गया है। सहायता के लिए एयरलाइन ने यात्रियों से 011 69329333 या 011 69329999 पर संपर्क करने का आग्रह किया है।


Air India Express ने भी किया ऐलान

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी एयर इंडिया की तरह 30 अप्रैल तक की बुकिंग के फ्लाइट्स के कैंसिलेशन और रीशेड्यूल चार्जेज को हटा लिया है। यात्री अपनी बुकिंग को एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या व्हाट्सएप असिस्टेंट +91 63600 12345 के जरिए टिकट को कैंसल या संशोधित कर सकते हैं।

किसने ली आतंकी हमला की जिम्मेदारी?

लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े आतंकवादियों के एक समूह ने दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में पर्यटकों के एक समूह पर हमला किया, जिसमें 28 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। द रेजिस्टेंस फ्रंट नामक समूह ने सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली। इस पोस्ट में घायल पर्यटकों में से एक की तस्वीर भी शामिल थी। यह हमला मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुआ, जब पर्यटक बैंसराम के घास के मैदानों में घोड़े पर सवार होकर घूम रहे थे। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमले की जानकारी दी और वे श्रीनगर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री शाह दोनों ने आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Pahalgam Terror Attack: लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़े रहें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।