Get App

दिल्ली में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़...सात गिरफ्तार, निशाने पर थे कई धर्मिक नेता

पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी अजमल गुर्जर के निर्देश पर काम कर रहा था। जांच में पता चला है कि यह गिरोह पंजाब सीमा के रास्ते पाकिस्तान से अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थ भारत में मंगवाता था। इसके बाद इन सामानों को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में पहुंचाया जाता था

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 7:00 PM
दिल्ली में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़...सात गिरफ्तार, निशाने पर थे कई धर्मिक नेता
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े आपराधिक और संदिग्ध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े आपराधिक और संदिग्ध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दिल्ली-एनसीआर के कई धार्मिक नेता इस नेटवर्क के निशाने पर थे। आरोप है कि इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाकों को भी निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार, कई धार्मिक नेताओं की रेकी भी की गई थी।

पाकिस्तान से जुड़ा था नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी अजमल गुर्जर के निर्देश पर काम कर रहा था। जांच में पता चला है कि यह गिरोह पंजाब सीमा के रास्ते पाकिस्तान से अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थ भारत में मंगवाता था। इसके बाद इन सामानों को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में पहुंचाया जाता था। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और इसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्तौल, 41 जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है।

सोशल मीडिया था बड़ा हथियार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें