ऑपरेशन सिंदूर में भारत के प्रचंड हमले को पाकिस्तान भुलाए नहीं भूल रहा है। पाकिस्तान के नेता और सैन्य अधिकारी भले ही सार्वजनिक मंचों से जीत के हवा हवाई दावे करते हों, लेकिन कभी कभी मुंह से असलियत निकल ही जाती है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान के अंदर कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। आसिफ अली ज़रदारी ने खुलासा किया कि मई में तनाव बढ़ने के दौरान उन्हें बंकर में शरण लेने की सलाह दी गई थी। शनिवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए ज़रदारी ने बताया कि उनके मिलिट्री सेक्रेटरी ने उन्हें चेतावनी दी थी कि हालात युद्ध जैसे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सटीक हमले किए थे। यह कार्रवाई पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या के जवाब में की गई थी।
