अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने के बाद हड़कंप, 90 मिनट बंद रहा ऑपरेशन, 7 फ्लाइट्स डायवर्ट

रविवार रात अमृतसर एयरपोर्ट पर एयरफील्ड के ऊपर ड्रोन देखे जाने के बाद ऑपरेशन लगभग 90 मिनट तक रोक दिए गए, जिससे सात फ्लाइट्स का रूट बदलना पड़ा। ANI के अनुसार, एयरपोर्ट डायरेक्टर बताया कि ATC यूनिट को रात करीब 9.45 बजे एयरफील्ड के ऊपर ड्रोन की गतिविधि के बारे में जानकारी मिली थी।

अपडेटेड Sep 07, 2026 पर 12:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन की दस्तक, 90 मिनट थमी उड़ानें

Amritsar Airport: रविवार रात अमृतसर एयरपोर्ट पर एयरफील्ड के ऊपर ड्रोन देखे जाने के बाद ऑपरेशन लगभग 90 मिनट तक रोक दिए गए, जिससे सात फ्लाइट्स का रूट बदलना पड़ा। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) यूनिट को रात करीब 9.45 बजे भारतीय वायु सेना से एयरफील्ड के ऊपर ड्रोन की गतिविधि के बारे में जानकारी मिली थी।

एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने की घटना के बाद, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत एक जॉइंट एक्शन कमेटी को सक्रिय किया गया और इसकी बैठक कंट्रोल टावर में बुलाई गई। अधिकारियों ने स्थिति का आकलन करने के बाद माना कि ड्रोन की गतिविधि से तय समय पर विमानों की लैंडिंग प्रभावित हो सकती है, इसलिए एयरफील्ड को बंद करने का फैसला लिया गया।

रात करीब 9:50 बजे ऑपरेशन रोक दिए गए और हालात सामान्य होने के बाद उन्हें फिर से शुरू किया गया।


एयरपोर्ट डायरेक्टर ने दी जानकारी

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा, "रात करीब 9:45 बजे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) यूनिट को इंडियन एयर फोर्स से जानकारी मिली कि एयरफील्ड के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं। उस समय तक, अमृतसर में लैंड करने वाले कई विमान पहले से ही ऊपर चक्कर लगा रहे थे। ड्रोन दिखने की घटना पर हमारे स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत, एक जॉइंट एक्शन कमेटी बनाई गई और कंट्रोल टावर में बुलाई गई। उन्होंने तय किया कि ड्रोन की गतिविधि से तय समय पर होने वाली लैंडिंग में रुकावट आ सकती है, इसलिए ऑपरेशन के लिए एयरफील्ड को बंद करने का फैसला किया गया।"

शर्मा ने बताया कि कई विमानों के हवा में चक्कर लगाने की वजह से सात उड़ानों का रास्ता बदलना पड़ा। इनमें से दो को चंडीगढ़ और पांच को दिल्ली भेजा गया। फिलहाल, पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

उन्होंने आगे बताया, "रात करीब 11 बजे ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने स्थिति की समीक्षा की। उस समय स्थिति नियंत्रण में थी और ड्रोन की कोई नई गतिविधि भी सामने नहीं आई थी। इसलिए सामान्य विमान संचालन शुरू करने का फैसला लिया गया। रात 11:15 बजे एयरपोर्ट को दोबारा ऑपरेशन के लिए खोल दिया गया। इसके बाद फ्लाइट्स वापस अमृतसर आने लगीं।"

शर्मा ने कहा कि डायवर्ट की गई सात फ्लाइट्स में से पांच वापस अमृतसर लौट आईं। वहीं, दिल्ली भेजी गई एक एयर इंडिया फ्लाइट को रद्द कर दिया गया, जबकि मलेशिया की फ्लाइट के आज अमृतसर पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, "अब सब कुछ सामान्य हो गया है। जहां तक जांच की बात है, तो इस मामले को पुलिस देख रही है।"

यह भी पढ़ें: Diwali 2026 Train Booking: दिवाली के लिए ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू, जानें तारीखें, रूट और स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।