Parliament Winter Session 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर सोमवार (8 दिसंबर) को लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे। इसमें राष्ट्रीय गीत के बारे में कई महत्वपूर्ण और अज्ञात पहलुओं के सामने आने की संभावना है। लोकसभा में 'राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा' सोमवार के लिए सूचीबद्ध है। इस पर बहस के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस चर्चा में दूसरे वक्ता होंगे। इस चर्चा में लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य सदस्य भी शामिल होंगे।
