रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद में यात्रियों को ट्रेन में सामान ले जाने संबंधी नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब यदि कोई यात्री निर्धारित सीमा से अधिक सामान अपने साथ ले जाता है, तो उसे अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह जानकारी उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी द्वारा पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में साझा की। मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक यात्रा श्रेणी के लिए सामान की अधिकतम सीमा तय की गई है और इसे पार करने पर शुल्क लागू होगा।
