Khan Sir : खान सर के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार...सामने आई ये बड़ी जानकारी

Khan Sir : ये पूरा मामला 2 जून को घटे एक घटना से जु़ा हुआ है। दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। वहीं खान सर का कहना है कि गोलीबारी सेल्फ डिफेंस में की गई थी। मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 1:52 PM
Khan Sir FIR: 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था।

Khan Sir : पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में अब बड़ा कानूनी मोड़ आ गया। खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एफआईआर में फायरिंग से जुड़े आरोपों के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराएं भी शामिल की हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

बताया जा रहा है कि कोचिंग कैंपस में हुए हंगामे और वायरल वीडियो की जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पक्षों की भूमिका खंगाली जा रही है।

कोचिंग पर हुआ था  हमला


बता दें कि, ये पूरा मामला 2 जून को घटे एक घटना से जु़ा हुआ है। दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। वहीं खान सर का कहना है कि गोलीबारी सेल्फ डिफेंस में की गई थी। मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब पुलिस के बयान पर दर्ज एफआईआर में खान सर को नामजद आरोपी बनाया गया है।

गंभीर विवाद का रूप लेता दिख रहा है मामला

वहीं कोचिंग पर फायरिंग की घटना के बाद खान सर की ओर से ज्ञान बिंदु कोचिंग पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई थी। वहीं रौशन आनंद के कोचिंग ने इस वीडियो को दिखाकर दावा किया था कि गोली खान सर ने ही चलवाई और रौशन सर को फंसाकर जेल भेज दिया। मंगलवार की रात को जब खान सर के कोचिंग पर बवाल हुआ था, तब खान सर ने कहा था कि गई राउंड फायरिंग हुई है। बुधवार की सुबह हालांकि उन्होंने अपने ही बयान से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि सुरक्षा गार्ड ने जो बताया था, वही उन्होंने कहा था।

वहीं ज्ञान बिंदु के मालिक रौशन आनंद और उनके कुछ सहयोगी बेऊर जेल में बंद हैं। ज्ञान बिंदु की ओर से खान सर के गार्ड द्वारा फायरिंग करने का वीडियो जारी करने के बाद पुलिस ने दो गार्ड को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। खान सर से भी पूछताछ हुई है और अब गिरफ्तारी की तलवार उन पर भी लटक रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।