Petrol Diesel Price hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर बढ़ाई गई, दिल्ली, मुंबई से लेकर कोलकाता तक के नए रेट जानिए

Petrol Diesel Price Today: आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है।

अपडेटेड May 19, 2026 पर 7:35 AM
Story continues below Advertisement
Petrol Diesel Price Today:देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार, 19 मई सुबह से एक बार फिर बड़ा उछाल आया है।

Petrol Diesel Price Today: आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। प्रति लीटर 90 पैसे तक की इस बढ़ोतरी के बाद देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल और भी ऊंची कीमतों पर मिलने लगा है।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार, 19 मई सुबह से एक बार फिर बड़ा उछाल आया है। डीजल की कीमतों में 91 पैसे और पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे का इजाफा किया गया है। देश की आम जनता के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा है क्योंकि महज चार दिन पहले यानी पिछले शुक्रवार को ही कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का भारी इजाफा किया गया था।

महानगरों में आज से क्या हैं नए रेट्स?


उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, देश के प्रमुख चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की नई दरें इस प्रकार हैं:

  1. दिल्ली (Delhi Fuel Rates) देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है, जो पहले 97.77 रुपये थी। वहीं, डीजल की कीमत में 91 पैसे का उछाल आया है और अब यह 90.67 रुपये के मुकाबले 91.58 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  2. मुंबई (Mumbai Fuel Rates) आर्थिक राजधानी मुंबई में फ्यूल के दाम हमेशा से ही ऊंचे रहते हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 91 पैसे महंगा होकर 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके साथ ही डीजल के दाम भी 94 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 94.08 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।
  3. कोलकाता (Kolkata Fuel Rates) इस बार पेट्रोल की कीमतों में सबसे तेज और सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता में दर्ज की गई है। कोलकाता में पेट्रोल 96 पैसे की छलांग लगाकर 109.70 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमतें 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।
  4. चेन्नई (Chennai Fuel Rates) दक्षिण भारत के प्रमुख महानगर चेन्नई में भी राहत नहीं है। यहां पेट्रोल की कीमतों में 82 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद नया रेट 104.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा डीजल के दाम 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।

कमरतोड़ महंगाई: एक हफ्ते में दूसरा झटका

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की हलचल और घरेलू बाजार के समीकरणों के बीच आम जनता को एक ही हफ्ते में दो बार महंगाई का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी के बाद आज फिर से कीमतों का बढ़ना इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में माल ढुलाई महंगी हो सकती है। इससे फल, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान भी महंगे होने के आसार हैं। हैरानी की बात यह है कि पिछले एक हफ्ते से भी कम समय में तेल की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिसने आम आदमी का बजट बिगाड़ कर रख दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।