Petrol Diesel Price Today: आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। प्रति लीटर 90 पैसे तक की इस बढ़ोतरी के बाद देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल और भी ऊंची कीमतों पर मिलने लगा है।
