PM मोदी के 5 देशों के दौरे से निवेश को मिला बढ़ावा, भारत को 3.5 लाख करोड़ रुपये के मिले प्लान

PM Modi 5-nation tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 देशों की यात्रा के दौरान भारत में निवेश को बड़ा बढ़ावा मिला है। इस यात्रा के दौरान PM ने 50 से ज्यादा ग्लोबल कंपनियों के CEO से मुलाकात की। इनकी कुल वैल्यूएशन लगभग 2.7-3 ट्रिलियन डॉलर है। इनमें से कई कंपनियां पहले से ही भारत में मौजूद हैं

अपडेटेड May 21, 2026 पर 10:51 AM
Story continues below Advertisement
PM Modi 5-nation tour: यात्रा के दौरान PM मोदी ने 50 से ज्यादा ग्लोबल कंपनियों के CEO से मुलाकात की

PM Modi 5-nation tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की अपनी 5 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद गुरुवार (21 मई) सुबह दिल्ली लौट आए। पीएम मोदी का पांच देशों का दौरा निवेश के मोर्चे पर एक बड़ी सफलता साबित हुआ है। इस दौरे से भारत को करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये (लगभग 40 अरब डॉलर) के नए निवेश के वादे और विस्तार की योजनाएं मिली हैं।

इस दौरे के दौरान PM मोदी ने अलग-अलग सेक्टरों की 50 से अधिक ग्लोबल कंपनियों के CEO और सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की। इन कंपनियों की कुल वैल्यूएशन करीब 2.7 ट्रिलियन डॉलर से 3 ट्रिलियन डॉलर के बीच होने का अनुमान है।

इनमें से कई कंपनियों की भारत में पहले से ही मौजूदगी है। पीएम मोदी के साथ मीटिंग के बाद भारत में उनका कुल निवेश और कारोबारी दखल करीब 180 अरब डॉलर होने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कई कंपनियां अब भारत में अपने कामकाज का विस्तार करना चाहती हैं, ताकि वे देश की मजबूत आर्थिक विकास दर और बढ़ती खपत की मांग का फायदा उठा सकें।


सेमीकंडक्टर, लॉजिस्टिक्स, टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टरों में कई नए प्रोजेक्ट और विस्तार की योजनाएं अभी पाइपलाइन में हैं। इस दौरे के दौरान हुई बड़ी घोषणाओं में से एक यह थी कि संयुक्त अरब अमीरात ने भारत में 5 अरब डॉलर, या करीब 45,000 करोड़ रुपये के नए निवेश का वादा किया है।

इस दौरे के दौरान जिन नए निवेश के वादों और प्रस्तावित कारोबारी विस्तार की योजनाओं पर चर्चा हुई, उनकी कुल अनुमानित वैल्यू करीब 40 अरब डॉलर है। अधिकारियों ने इस नतीजे को भारत की आर्थिक विकास की कहानी और लंबे समय के निवेश की संभावनाओं के लिए एक मज़बूत समर्थन बताया।

प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की अपनी यात्रा समाप्त करके बुधवार रात रोम से भारत के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी ने यात्रा के अंतिम पड़ाव में इटली में अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ वार्ता की, जिसमें दोनों देश आपसी संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमत हुए।

पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "इटली की बेहद सफल यात्रा समाप्त कर रहा हूं। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस यात्रा के दौरान भारत-इटली संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर ले जाने का निर्णय लिया गया, जिससे आने वाले वर्षों में हमारे सहयोग को नयी गति मिलेगी।" उन्होंने लिखा, "मैं प्रधानमंत्री मेलोनी, इतालवी सरकार और इटली के लोगों को उनकी मित्रता व गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।"

ये भी पढ़ें- Falta Repoll: पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर हो रही रीपोलिंग, 'पुष्पा झुकेगा नहीं' कहने वाले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान पहले ही कर चुके हैं सरेंडर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर एक पोस्ट में कहा, "भारत-इटली संबंध और मजबूत हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच देशों की यात्रा का अंतिम चरण संपन्न हुआ। इटली की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा में महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए और इटली के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में नई गति मिली।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।