प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने पांच देशों की यात्रा के पहले पड़ाव पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के यूएई में पहुंचते ही राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने उनका भव्य स्वागत किया।पीएम मोदी के विमान को यूएई के एयर स्पेस में एफ-16 फाइटर जेट्स द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई। वहीं इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौते हुए। बता दें कि, पीएम मोदी की ये यूएई दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के दौरान यूएई में लगातार हमले हो रहे हैं। वहीं इस जंग का असर भारत समेत दुनिया के कई देशों के उर्जा जरूरतों पर पड़ा है।
