G7 में पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात कंफर्म! दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर होगी बात

बता दें कि, 2025 फरवरी के बाद पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के बाद इस साल दोनों नेताओं की यो पहली मुलाकात है। अमेरिका के अधिकारियों का कहना है कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा होने की संभावना है

अपडेटेड Jun 13, 2026 पर 10:17 PM
G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है।

फ्रांस में आयोजित होने जा रही G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है। G7 समिट के इतर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हो सकती है। हालांकिस अमेरिकी प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों नेताओं की मुलाकात समिट के आखिरी दिन 17 जून को तय की गई है। वहीं इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग में भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील अहम मुद्दा बन सकती है। इसके अलावा मेज पर डिफेंस सौदा और वीजा जैसे मुद्दे रह सकते हैं।

ट्रेड डील पर हो सकती है बात

बता दें कि, 2025 फरवरी के बाद पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के बाद इस साल दोनों नेताओं की यो पहली मुलाकात है। अमेरिका के अधिकारियों का कहना है कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा होने की संभावना है।


अमेरिका की ओर से आई ये जानकारी

अमेरिका के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में दोनों देशों ने एक ज्वाइंट फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर साइन किए थे। इसके बाद से भारत और अमेरिका के बीच व्यापार से जुड़े मुद्दों पर लगातार बातचीत चल रही है। पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, कुछ सप्ताह पहले अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल भारत गया था और बातचीत का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे, ताकि यह देखा जा सके कि व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने में कितनी प्रगति हो सकती है।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अब तक कोई औपचारिक व्यापार समझौता नहीं हुआ है। साथ ही, भारत में लागू कुछ आर्थिक नियमों और नीतियों के कारण अमेरिकी कंपनियों को कारोबार करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। दोनों देश इन मुद्दों का समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक आर्थिक साझेदार हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। उनका मानना है कि मजबूत आर्थिक संबंध दोनों देशों के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।

मालूम हो कि, पीएम मोदी अपनी 5 दिनों की फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं। इसी दौरान वो फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस शहर में 15 से 17 जून तक G7 शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अलग से मुलाकात करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।