PM Modi in Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने तीन राज्यों के दौरे पर रवाना हुए। आज सुबह उन्होंने बिहार में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का अनावरण किया। उसके बाद वो ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे जहां वे बीजेपी सरकार की पहली वर्षगांठ के भव्य समारोह में शामिल हुए। भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल जनता मैदान के लिए रवाना हुए। जनता मैदान जाने वाली सड़क के दोनों ओर खड़े हजारों लोगों ने तिरंगा और प्रधानमंत्री के पोस्टर लहराते हुए उनका अभिवादन किया।