Get App

PM Modi: 'चुनावी जीत से कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए...'; पीएम मोदी ने NDA नेताओं को दिया सीक्रेट मंत्र

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (3 फरवरी) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेताओं से कहा कि गठबंधन अपनी लोगों के लिए अच्छी नीतियों और कड़ी मेहनत की वजह से कई चुनाव जीत रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि नेताओं को चुनावी विजय को लेकर आत्मसंतुष्टि की भावना से बचना चाहिए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 2:58 PM
PM Modi: 'चुनावी जीत से कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए...'; पीएम मोदी ने NDA नेताओं को दिया सीक्रेट मंत्र
PM Modi News: पीएम मोदी ने कहा कि नेताओं को चुनावी विजय को लेकर आत्मसंतुष्टि की भावना से बचना चाहिए

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेताओं से मंगलवार (3 फरवरी) को कहा कि गठबंधन अपनी जन-केंद्रित नीतियों एवं कड़ी मेहनत की वजह से विभिन्न चुनाव जीत रहा है। उसके नेताओं को चुनावी विजय को लेकर आत्मसंतुष्टि की भावना से बचना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने NDA संसदीय दल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने घटक दलों के सांसदों से कहा कि उन्हें स्थानीय निकाय समेत विभिन्न चुनावों में अपनी जीत से संतुष्ट होकर नहीं बैठ जाना चाहिए। बल्कि अच्छा काम करते रहना चाहिए।

NDA नेताओं ने 39 देशों के साथ व्यापार समझौते सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया। भारत और अमेरिका के व्यापार समझौते पर सहमत होने का जिक्र करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि पूरे देश में इसे लेकर उत्साह का माहौल है। इसके तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर टैरिफ को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।

उन्होंने कहा, "सांसदों में इस बात को लेकर उत्साह है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ये व्यापार समझौते पूरे हुए हैं। कुल 39 देशों के साथ व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह ऐतिहासिक है। ये सभी 39 देश विकसित देश हैं...यह ऐतिहासिक है। देश में बहुत अच्छा माहौल रहा है।"

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को समझाया कि सरकार भारत के पक्ष में काम करती है, चाहे वह व्यापार समझौता हो या बजट।" उन्होंने कहा, "भारत और अमेरिका तथा भारत-यूरोप के बीच व्यापार समझौते का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। यह उनके दृढ़ संकल्प की वजह से हुआ है। व्यापार समझौते से छोटे कारोबारियों को फायदा होगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें