Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 02, 2025 / 7:32 PM IST

Ravan Dahan Highlights: दिल्ली में बारिश के कारण PM मोदी का रावण दहन कार्यक्रम रद्द

Ravan Dahan Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली के उत्सव ग्राउंड में इंड्रप्रस्थ रामलीला समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लाल किले पर रावण दहन किया। बारिश के कारण दिल्ली-NCR में कई जगहों पर दशहरा और रावण दहन समारोह में खलल पड़ गया

Ravan Dahan Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली के IP एक्सटेंशन रामलीला समिति की ओर से आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि बारिश के कारण अब उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री शाम करीब 6 बजे पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले थे। वहां वे परंपरागत रावण दहन करते। यह उत्

PM Modi Ravan Dahan LIVE: दिल्ली में रावण दहन उत्सव में शामिल होंगे PM मोदी
PM Modi Ravan Dahan LIVE: दिल्ली में रावण दहन उत्सव में शामिल होंगे PM मोदी
OCTOBER 02, 2025 / 6:27 PM IST

Ravan Dahan LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू के सामने लाल किले पर हुआ रावण दहन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री धार्मिक लीला समिति की तरफ से आयोजित विजयादशमी उत्सव में भाग लिया और लाल किले पर रावण दहन समारोह में शामिल हुईं और रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों के जलता देखा।

    OCTOBER 02, 2025 / 6:06 PM IST

    Ravan Dahan LIVE: लाल किले पर रावण दहन समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लाल किले में दशहरा समारोह में शामिल हुईं। लाल किले पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को जलाने की तैयारी हो रही है, इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू भीड़ का अभिवादन करते हुए दिखाई दीं।

      OCTOBER 02, 2025 / 6:02 PM IST

      Ravan Dahan LIVE: बारिश की वजह से गिरा रावण का पुतला

      विजयादशमी पर बारिश ने खलल डाल दिया है। पश्चिमी दिल्ली से आ रही तस्वीरों में रावण का पुतला जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई दिया। दिल्ली NCR में रावण दहन से पहले बारिश हो गई है।

        OCTOBER 02, 2025 / 5:50 PM IST

        Ravan Dahan Live: पटना में हुआ रावण का दहन

        दशहरा के अवसर पर पटना में रावण दहन किया गया। राम और लक्ष्मण बने कलाकारों ने धनुष बाण से वार कर रावण का दहन किया और पूरा माहौल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

          OCTOBER 02, 2025 / 5:48 PM IST

          PM Modi Ravan Dahan LIVE: रावण दहन से पहले दिल्ली में बूंदाबांदी

          दशहरे पर रावण दहन से पहले दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी हो गई है, जिससे रावण के बने लंबे-लंबे और बड़े पुतले भीग गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम IP एक्सटेंशन रामलीला समिति की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में शामिल होंगे।

            OCTOBER 02, 2025 / 5:34 PM IST

            PM Modi Ravan Dahan LIVE: पिछले साल भी PM मोदी ने किया था रावण दहन

            यह पहली बार नहीं है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के दशहरा कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। पिछले साल वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ लाल किले के मैदान में आयोजित लव-कुश रामलीला में पहुंचे थे। वहां उन्होंने रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों पर तीर चलाकर रावण दहन किया था। उस मौके पर पीएम मोदी ने दशहरा के संदेश पर जोर देते हुए कहा था कि यह त्योहार साहस, शांति और सत्य की जीत का प्रतीक है

              OCTOBER 02, 2025 / 5:30 PM IST

              PM Modi Ravan Dahan LIVE: गांधी स्मृति प्रार्थना में शामिल हुए मोदी

              दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी स्मृति में गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इसके बाद यहां से PM मोदी पटपड़गंज में रावण दहन समारोह में शामिल होने के लिए निकलेंगे।

                OCTOBER 02, 2025 / 5:23 PM IST

                PM Modi Ravan Dahan LIVE: विजयादशमी पर रायपुर पुलिस ने की शस्त्र पूजा

                विजयादशमी के मौके पर रायपुर पुलिस ने पुलिस लाइंस में शस्त्र पूजा की। रायपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ माता काली और पुलिस के हथियारों की पूजा की। इस दौरान SP ने रायपुर पुलिस को मिली नई गाड़ियों और रावण दहन के लिए किए गए सुरक्षा इंतज़ामों की जानकारी भी दी।

                इसी तरह, जैसलमेर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 1055 आर्टिलरी रेजिमेंट ने भी पारंपरिक शस्त्र पूजा की। जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुए हथियारों को फूल और शक्ति मंत्रों के साथ पूजकर उन्हें पवित्र मानकर श्रद्धा अर्पित की।

                  OCTOBER 02, 2025 / 5:22 PM IST

                  PM Modi Ravan Dahan LIVE: मोदी कब करेंगे रावण दहन?

                  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम IP एक्सटेंशन रामलीला समिति की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में शामिल होंगे। पूर्वी दिल्ली के DCP अभिषेक धानिया ने बताया कि मल्टी लेवल सुरक्षा व्यवस्था की गई है और पूरे जिले में लगभग 2500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सभी रूट और आयोजन स्थलों का सुरक्षा ऑडिट पूरा हो चुका है और आयोजकों को दिशा-निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। प्रधानमंत्री शाम 7 से 7.30 बजे के बीच रावण दहन करेंगे।