Get App

Putin India Visit: कश्मीर से बंगाल तक PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को दिए भारत की 'विविधता' से भरे तोहफे, जानिए कितने खास है उपहार

PM Modi Gifts To Putin: पीएम मोदी ने रूसी भाषा में लिखी श्रीमद् भगवद् गीता पुतिन को दी। यह हिंदू महाकाव्य महाभारत का एक हिस्सा है, जिसमें भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को कर्तव्य, शाश्वत आत्मा और आध्यात्मिक मुक्ति के विचारों पर मार्गदर्शन दिया गया है

Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 06, 2025 पर 8:46 AM
Putin India Visit: कश्मीर से बंगाल तक PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को दिए भारत की 'विविधता' से भरे तोहफे, जानिए कितने खास है उपहार
भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पीएम मोदी ने कई उपहार भेंट किए

Vladimir Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिनों की यात्रा पर भारत आए थे। देश में उनका जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उन्हें लेने पालम एयरपोर्ट गए थे। कल वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले और कई दौर की बैठके हुई। भारत-रूस के बीच संबंधों को नया आयाम देने के लिए कई समझौते भी हुए। रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पीएम मोदी कई उपहार भी भेंट किए। वे उपहार भारत की अतुलनीय विविधता और समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं। आइए आपको बताते हैं पीएम ने क्या-क्या दिया पुतिन को।

असम चाय (Assam Tea)

असम की यह ब्लैक टी ब्रह्मपुत्र के मैदानों में उगाई जाती है। यह अपने जबरदस्त माल्ट स्वाद, चमकीले लिकर और पारंपरिक प्रोसेसिंग के लिए प्रसिद्ध है। जानकारी के मुताबिक, असम चाय को 2007 में GI (भौगोलिक संकेत) टैग से भी सम्मानित किया गया था। इसे इसके संभावित स्वास्थ्य लाभों के लिए भी महत्व दिया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें