'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते', लाल किला की प्राचीर से पीएम मोदी ने दी दुश्मन को चेतावनी

Top Quotes from PM Modi’s Independence Day Speech: देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किला की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। देशवासियों को अपने संबोधन में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आने वाले समय के लिए देश के लक्ष्य का खाका पेश किया। अपने संबोधन में पाकिस्तान पर भी निशाना साधा और कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते

अपडेटेड Aug 15, 2025 पर 10:40 AM
Story continues below Advertisement
PM Modi’s Independence Day Speech: लाल किला की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के 79वीं वर्षगांठ पर पाकिस्तान को चेतावनी दे दी।

PM Modi’s Independence Day Speech: लाल किला की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के 79वीं वर्षगांठ पर पाकिस्तान को चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि सिंध जल समझौता एकतरफा था जिससे दुश्मन अपने खेतों की सिंचाई करते थे और भारतीय किसानों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ती थी। उन्होंने लाल किला की प्राचीर से कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 12वीं बार देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में देश की सैन्य उपलब्धियों का भी बखान किया। उन्होंने कहा कि देश के बहादुर जवानों ने दुश्मनों को ऐसा जख्म दिया जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की एकता की प्रशंसा करते हुए आजादी के दिन को “आशा और आकांक्षाओं का त्योहार” बताया।

लाल किला की प्राचीर से उन्होंने खास ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि इस साल दिवाली तक जीएसटी रिफॉर्म पेश किया जाएगा ताकि आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर टैक्स का बोझ हल्का हो। इसके अलावा उन्होंने 15 अगस्त से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू करने का ऐलान किया जिसके तहत प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15 हजार मिलेंगे।

भाषण की अहम बातें


सिंधु जल संधि एक एकतरफा समझौता था। इस समझौते से दुश्मन को अपने खेतों की सिंचाई में मदद मिलती थी लेकिन भारतीय किसानों को पानी नहीं मिला।

हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान में इतनी भारी तबाही मचाई कि हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।

दूसरे देशों पर निर्भर रहना विनाश की रेसिपी है। हमें अपने हितों की रक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा। अगर हम आत्मनिर्भर नहीं होते, तो क्या भारत को ऑपरेशन सिंदूर में इतनी सफलता मिल पाती?

जल्द ही 'मेड-इन-इंडिया' चिप लॉन्च की जाएंगी। हम सेमीकंडक्टर बनाने को लेकर मिशन मोड में आगे बढ़ रहे हैं। सेमीकंडक्टर बनाने के लिए छह यूनिट्स पर काम चल रहा है जिसमें से चार को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है।

आने वाला दौर ईवी का है। ईवी के लिए जिन-जिन चीजों की जरूरत है, वह हमारी होनी चाहिए।

अगले 10 साल यानी 2025 तक सुदर्शन चक्र मिशन के तहत सार्वजनिक स्थलों पर एयर डिफेंस सिस्टम लगाए जाएंगे।

हम मिलकर 'वोकल फॉर लोकर' के मंत्र को हर नागरिक के जीवन का मंत्र बनाएं।

15 अगस्त से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार लागू किया जा रहा है जिसके तहत प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15 हजार दिए जाएंगे।

दिवाली तक अगली पीढ़ी का जीएसटी रिफॉर्म पेश किया जाएगा जिसका उद्देश्य परिवारों और छोटे कारोबारियों पर टैक्स का बोझ कम करना है।

आज मैं गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि 100 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)। राष्ट्र की सेवा के 100 वर्ष एक गौरवपूर्ण, स्वर्णिम अध्याय हैं। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ मां भारती के कल्याण के उद्देश्य से स्वयंसेवकों ने अपना जीवन मातृभूमि के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। एक तरह से आरएसएस दुनिया का सबसे गैर-सरकारी संगठन है। इसका 100 वर्षों का समर्पण का इतिहास है।

पीएम मोदी की  स्पीच से  जुड़े सभी अपडेट्स

Moneycontrol Hindi News

Moneycontrol Hindi News

First Published: Aug 15, 2025 9:03 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।