Get App

PM Modi: पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाने के लिए मुख्य सचिवों को दिया 'प्रगति का मंत्र', राज्यों को दिया 10 साल का टास्क

PM Modi On Viksit Bharat: इस दौरान पीएम ने राज्यों को एक स्पष्ट खेल नीति बनाने, डोपिंग के प्रति जागरूकता फैलाने और 'स्पोर्ट्स मेडिसिन' व फिजियोथेरेपिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।इसके साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के निर्देश दिए गए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 2:57 PM
PM Modi: पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाने के लिए मुख्य सचिवों को दिया 'प्रगति का मंत्र', राज्यों को दिया 10 साल का टास्क
उन्होंने राज्यों को केवल फाइलों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर बदलाव लाने के निर्देश दिए

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय 'प्रगति' बैठक में देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ 'विकसित भारत' के इस रोडमैप पर लंबी चर्चा की। इस बैठक का मुख्य विषय 'मानव पूंजी' रहा। पीएम ने स्पष्ट किया कि भारत की 70% आबादी कामकाजी उम्र की है, जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने राज्यों को केवल फाइलों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर बदलाव लाने और अगले 10 वर्षों के लिए एक 'टाइम-बाउंड' एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।

पीएम ने प्रशासनिक सुधार पर दिया जोर

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) पर लगाम: पीएम मोदी ने इस बात पर चिंता जताई कि जिला कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी घंटों लंबी वीडियो कॉन्फ्रेंस में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि VC को हफ्ते में केवल एक दिन और कुछ ही घंटों के लिए सीमित किया जाए, ताकि अधिकारियों को फील्ड वर्क और जनता की समस्याओं को सुनने का समय मिल सके।

8 मार्च तक का डेडलाइन: स्कूलों में छात्राओं के लिए टॉयलेट की कमी पर नाराजगी जताते हुए पीएम ने निर्देश दिया कि PM-Shri और एकलव्य स्कूलों की सभी कमियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च तक हर हाल में दूर किया जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें