Get App

PM मोदी ने एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक रोका काफिला, वजह बनी NEET परीक्षा....जानें पूरा मामला

Neet Exam : दरअसल दोपहर 1:15 बजे पीएम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से उन्हें अपने आवास जाना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पीएम एयरपोर्ट पर ही रुके रहे। ताकि छात्रों को एग्जाम सेंटर पहुंचने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 21, 2026 पर 4:28 PM
PM मोदी ने एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक रोका काफिला, वजह बनी NEET परीक्षा....जानें पूरा मामला
देश की सबसे बड़ी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET-UG परीक्षा जारी है।

देश की सबसे बड़ी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET-UG परीक्षा जारी है। देश भर के करीब 22 लाख छात्र आज NEET की परीक्षा दे रहे हैं। वहीं NEET री-एग्जाम के बीच छात्रों को परेशानी न हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा फैसला लिया। दरअसल दोपहर 1:15 बजे पीएम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से उन्हें अपने आवास जाना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पीएम एयरपोर्ट पर ही रुके रहे। ताकि छात्रों को एग्जाम सेंटर पहुंचने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

NEET परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होनी थी। ऐसे में प्रधानमंत्री ने अपने काफिले की आवाजाही से छात्रों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए थोड़ी देर इंतजार किया। इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि परीक्षा देने जा रहे छात्र समय पर अपने केंद्रों तक पहुंच सकें और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था भी सामान्य बनी रहे। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में योग कार्यक्रम और भारतीय नौसेना के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नई दिल्ली लौटे थे।

22 लाख छात्र दे रहे हैं एग्जाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें