PM Modi Malda Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह मालदा का दौरा करेंगे और देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो बंगाल के हावड़ा और असम के कामाख्या को जोड़ेगी। इसके साथ ही उत्तर बंगाल और उत्तर पूर्व को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली कई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। और फिर प्रधानमंत्री मालदा टाउन स्टेशन पर स्कूली छात्रों से भी बातचीत करेंगे।
